बांधवगढ़: अंधविश्वास बना मौत की वजह: उमरिया में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मरदर में बीते महीने संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 60 वर्षीय मन्नू सिंह के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।