गुरारू: रौना रेलवे ओवरब्रिज पर वीडियो बना रहे युवक से मारपीट, गंभीर हालत में रेफर
Guraru, Gaya | Apr 9, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी रौना के समीप स्थित ओवरब्रिज पर राहगीरों को हो रही परेशानी से संबंधित वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। बुधवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान कोंच थाना क्षेत्र के बाली मठिया गांव निवासी दिलीप कुमार (पिता–रामानंदन यादव) के रूप में की गई है।