शाजापुर: सांदीपनि विद्यालय में समर कैंप, विद्यार्थी दिखा रहे विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा
शाजापुर के सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि उमावि में 2 मई से जारी समर कैंप में विद्यार्थियों का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। कैंप में आज भी इंग्लिश स्पोकन, चित्रकला, क्रिकेट, योग, नृत्य एवं पारंपरिक खेलों सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समर कैंप का समापन 14 मई को होगा.