सदर: प्रयागराज में छात्रा के एटीएम से ₹49 हजार निकाले गए, 27 दिन बाद भी नहीं हुई FIR, उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत
Sadar, Allahabad | Apr 5, 2026
प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा से दिनदहाड़े एटीएम कार्ड छीन लिया गया। इसके बाद पांच बार में 49 हजार रुपये निकाल लिए गए।शिकायत के 27 दिन बीतने के बाद भी FIR नहीं दर्ज की गई। रविवार को परिजनों ने इस मामले में उच्चाधिकारयों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। शिवकुटी थाना प्रभारी ने आरोपों को झूठा बताया। कहा कि कोई शिकायती पत्र उन्हें नही मिला