सहारनपुर: जनसुनवाई में खुली स्मार्ट सिटी की पोल, राजपूत और एकता कॉलोनी के लोगों ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप #jansamasya
सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार को एक बार फिर जनता की नाराज़गी सामने आई। सैकड़ों लोग अलग-अलग वार्डों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। वार्ड 63 राजपूत कॉलोनी और वार्ड 66 एकता कॉलोनी के लोगों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से चक्कर काटने के बावजूद न तो सड़कों का निर्माण हुआ है।