करगहर: करगहर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व विधायक वशिष्ठ सिंह रहे शामिल
करगहर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवक-युवतियां एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा करगहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एव