फतेहपुर: हुसैनगंज के रसूलपुर में घर के बाहर बैठी महिला को जहरीले सर्प ने काटा, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
रसूलपुर गांव निवासी रामू की 19 वर्षीय पत्नी रूपा देवी रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान साँप ने उसे काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो पहले उसे हुसैनगंज सीएचसी लाए और बाद में घर वाले उसे हथगाम सीएचसी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज