सोनबरसा: सड़क या जलाशय! सोनबरसा-मलंगवा मार्ग पर व्यापार की रफ्तार पर ब्रेक
भारत के सोनबरसा से नेपाल के मलंगवा भन्सार कार्यालय तक जाने वाला रास्ता बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क पर करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। भारत-नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अहम इस मार्ग की दुर्दशा कारोबार की रफ्तार पर ब्रेक लगा रही है। सड़क पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमा पा