शाहाबाद: धूरियागंज गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से छात्र-छात्राएं परेशान, छठी क्लास की छात्रा पर कुत्तों ने किया हमला
धूरियागंज गांव के पास आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को डर लगने लगा है छात्र-छात्राएं भी काफी परेशान है स्कूल जाने में असमर्थ हैं छठी क्लास की छात्रा जब सोमवार की सुबह 8:00 बजे स्कूल जा रही थी तब उसे पर हमला कर दिया जिससे छात्रा घायल हो गई जिला अस्पताल में भर्ती है छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए आवारा कुत्तों से डर लग रहा है