हाथरस: पत्रकार की मौत के बाद पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली वाला चौक निवासी पत्रकार सोनू शर्मा की मौत के बाद दर्जनों की संख्या में जनपद के समस्त पत्रकार एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए साथ ही पत्रकार की हत्या करने वाले आरोपियों की खिलाफ कड़ी कार्यवाही के एनकाउंटर की मांग करते हुए SP को एक सौंपा है।