बिहार: परसुराय थाना पुलिस ने फुल्ली गांव के पास से 33 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Nov 21, 2024 कराय परसुराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह 8:30 फुल्ली गांव के पास से 33 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी में बलधा गांव निवासी अजय कुमार और धनरुआ गांव निवासी ओमनाथ पासवान शामिल है। दोनो आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से जांच के बाद न्यायालय भेजा गया है।