बिहार: हॉस्पिटल मोड़ के पास जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई
Bihar, Nalanda | Nov 21, 2024 बिहार शरीफ के हॉस्पिटल मोड़ के समीप जदयू कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने टीम इंडिया की जीत पर नालंदा जिले वासियों को गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे पार्टी कार्यालय में बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार का सपना था जो आज राजगीर में साकार हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो इतना बड़ा काम किया है वह सराहनीय है।