हुज़ूर: बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2026 भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मनोहर लाल रैकवार पिता मोहनलाल रैकवार निवासी बेटा गांव बैरागढ़ के रूप में हुई है। वे पेशे से प्लंबर थे। करीब आठ महीने पहले उन्हें पैरालिसिस (लकवा) का अटैक आया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी थी और वे घर पर ही रह रहे थे।