मंदसौर: पुरानी सब्जी मंडी में मल्टी पार्किंग का निर्माण शुरू न होने पर मनोहर नाहटा ने अधिकारियों से सवाल किए
मंदसौर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रस्तावित मल्टी पार्किंग का निर्माण कार्य सामग्री पहुंचने के बाद भी शुरू नहीं हुआ है, कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि मनोहर नाहटा ने एमपीआरडीसी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में पार्किंग व्यवस्था बदहाल है, उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू कर जनता को राहत देने की मांग की है,