दमोह: कनकतला में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Feb 29, 2024 दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत आने वाले कनकतला निवासी एक युवक के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद कनकतला निवासी मानवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर्स ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।