दमोह: बुंदेली दमोह महोत्सव के अंतिम दिन नन्हे कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध
Damoh, Damoh | Feb 29, 2024 दमोह - बुंदेली गौरव न्यास के आजीवन संरक्षक पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया एवं डॉ सुधा मलैया मार्गदर्शन में आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव 2024 के तेरहवें दिन तक्षशिला कान्वेंट स्कूल दमोह, राइम्स पब्लिक स्कूल दमोह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। वही विभिन्न कलाकारों ने गायन प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मंत्र मुग्ध किया।