दमोह: जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर नव मतदाताओं को किया गया जागरूक
Damoh, Damoh | Feb 29, 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देशों के तहत आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं नव मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह जिले के पीजी कॉलेज दमोह सहित कई अन्य महाविद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर नव मतदाताओं को किया गया जागरूक।