बोडला: कलेक्टर ने बोड़ला में विकास कार्यों की गहन समीक्षा की, आवास योजनाओं में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश
जिले के बोड़ला विकासखंड के मंगल भवन में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन योजना सहित विभिन्न बोड़ला में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौ