हुज़ूर: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ कर किया विरोध प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jul 3, 2026 भोपाल में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने भी मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था और यदि उस धन में चोरी हुई है तो वह मंदिर ट्रस्टियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे |