कमला मार्केट थाने अंतर्गत श्रद्धानंद मार्ग महिला चौकी पुलिस में चार घंटे में लूटपाट कर फरार दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों मूल रूप से यूपी और बिहार के रहने वाले हैं और पहले से कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनों कैब सवार दो दोस्तों से चाकू के बल पर लूटपाट की थी।