इंदौर: बाणगंगा क्षेत्र में हुई डकैती में गिरफ्तार आरोपी की जमानत कराई निरस्त, फिर तलाश में जुटी पुलिस
Indore, Indore | Mar 8, 2024 बाणगंगा क्षेत्र में हुई डकैती में गिरफ्तार आरोपी की जमानत पुलिस ने निरस्त कराई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र की लंदन विला कॉलोनी में रहने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह के घर चार नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की थी। मास्टरमाइंड सोमला को अलीराजपुर से गिरफ्तार किया था लेकिन ठीक तरीके से तथ्य प्रस्तुत न करने के चलते सोमला को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अब पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त कराई है व तलाश में जुट गई है।