इंदौर: सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को 2 एम्बुलेंस विधायक और महापौर ने मरीजों की सुविधा के लिए सौंपी
Indore, Indore | Mar 8, 2024 शहर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को अस्पताल लाने और ले जाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की और से दो आईसीयू सुविधा से युक्त एंबुलेंस भेजी गई हैं जिन्हे क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय पार्षद पंखुड़ी डोशी ने अस्पताल प्रबंधन के हवाले किया इस मौके पर विधायक शुक्ला और महापौर भार्गव ने एंबुलेंस का पूजन अर्चन की गई।