कर्वी: कर्वी के लोढ़वारा बाल हनुमान मंदिर में सनसनीखेज चोरी, ज़हर देकर कुत्तों को मारने के बाद चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
कर्वी के लोढ़वारा बाल हनुमान मंदिर में बीते रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि मे मंदिर से मूर्तियों के सोने,चांदी के मुकुट,कीमती आभूषण और पूजा सामग्री चोरों ने चोरी किया है। चोरों ने कुत्तों को जहर देकर वारदात को अंजाम दिया है,आज सोमवार की सुबह मंदिर के पुजारियों के मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।