घाघरा: घागरा प्रखंड में हुई झमाझम बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,किसानों ने कहा अच्छी बारिश खेती के लिए कारगर
Ghaghra, Gumla | Jun 30, 2026 घाघरा प्रखंड में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के साथ ही किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी की कमी हो रही थी, जिससे धान सहित खरीफ फसलों की बुआई और रोपाई प्रभावित होने लगी थी। ऐसे में दोपहर के समय हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं रही।