सांगानेर: जयपुर के वंदे मातरम रोड पर तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में वंदे मातरम रोड पर तेज रफ्तार SUV गाड़ी ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर करने का मामला सामने है। वहीं हादसे में स्कूटी सवार विकल्प मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल यह हादसा पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर बुधवार का बताया जा रहा है। वहीं हादसे का आज एक CCTV वीडियो सामने आया है।