दतिया नगर: दतिया में नहीं थम रहा हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड, फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन युवाओं द्वारा रील, फोटो और वीडियो के माध्यम से लाइक्स और व्यूज के लिए हथियार लहराते हुए कंटेंट अपलोड किया जा रहा है। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बंदूक से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। इस तरह के वीडियो न सि