हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले 2800 कैप्सूल जब्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जंक्शन थाना पुलिस ने नशा तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशे में इस्तेमाल होने वाली गैर एनडीपीएस घटक की प्रतिबंधित श्रेणी के 2800 कैप्सूल जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा ने बताया कि एएसआइ हंसराज ने शुक्रवार को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखकर एक युवक की तलाशी ली।