ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने ढाकोनी गांव में कच्ची शराब बेचने पर 30 वर्षीय महिला पर मामला दर्ज किया
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ढाकोनी गांव में ईसागढ़ पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 30 वर्षीय महिला पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ढाकोनी गांव में कोई महिला कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।