मुरहू: महर्षि मेंही आश्रम, शबरी कुटिया शांतिपुरी में तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम संपन्न
Murhu, Khunti | Jun 23, 2025 महर्षि मेंही आश्रम शबरी कुटिया शांतिपुरी मुरहू में तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का समापन धूमधाम से हो गया। तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को अपने प्रवचन में कुप्पाघाट भागलपुर आश्रम के स्वामी प्रमोद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य खाली हाथ आया है, लेकिन अपने कर्मों की पोटली लेकर जायेगा। परमात्मा के यहां कर्मों का हिसाब रहता है। महाभारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ज