मुरहू: मुरहू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया
Murhu, Khunti | Jun 21, 2025 आज योग दिवस के शुभ अवसर पर मुरहू में योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि योग को हमसभी को अपने जीवन का एक अंग बनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर ही नीरोग्य जीवन का आधार है। आज का स्वस्थ्य युवा ही हमारे स्वास्थ्य भविष्य का नीव है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिला है।