नौगावां सादात: सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने नौगांवा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को करीब 2:30 बजे नौगांवा तहसील पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पहुंच गए, इस दौरान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव शिवाल हैदर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नौगांवा एसडीएम सुनीता सिंह को सौंपा है। इस दौरान सपा के पदाधिकारी ने बताया है कि माननीय सांसद डिंपल यादव जी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई ।