शिवपुरी नगर: ठकुरपुरा: युवक की मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुरपुरा निवासी जितेन्द्र शाक्य का है, जिनकी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के बाद अब वह न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे मजबूर होकर उन्हें एसपी से गुहार लगाई है।