गोपालगंज: एकडेरवा गांव में कचरा फेंकने के विवाद में चाकूबाजी, दो युवक घायल
गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में रविवार की शाम में कचरा फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दो युवकों को चाकू लग गई। चाकू लगने के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।