झाझा: महापुर पंचायत में हुआ उपमुखिया का चुनाव सुभाष कुमार यादव 9 मत लाकर उपमुखिया पद की बचाई कुर्सी
Jhajha, Jamui | Feb 12, 2024 सोमवार को झाझा प्रखंड के महापुर पंचायत में उपमुखिया पद के लिये चुनाव किया गया। उपमुखिया पद पर सुभाष कुमार यादव और समसा खातुन उम्मीदवार थी। उपमुखिया के हुये चुनाव में सुभाष कुमार यादव ने 9 मत लाकर अपना उपमुखिया पद की कुर्सी को बचाने में कामयाब रहा,जबकि समसा खातुन को 7 मत ही प्राप्त हो सका। चुनाव के बाद उपमुखिया के समर्थकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है