भरगामा: विकास बिहारी ने बीपीएससी में 129वां रैंक हासिल किया, बने राजस्व पदाधिकारी
भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत शेखपुरा गांव के होनहार युवक विकास बिहारी उर्फ विक्कू ने। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 129वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।