अकबरपुर: उ0प्र0 होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत माती पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित संचार व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट, निगरानी प्रणाली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।