बीना: बड़ी बजरिया में दो लोगों ने 20 वर्षीय युवक के साथ की मारपीट, घायल युवक सिविल अस्पताल पहुंचा
Bina, Sagar | Apr 22, 2026 20 वर्षीय गोलू पिता परसराम बंजारा निवासी ग्रांड टांडा जो अपनी मां के साथ कपड़े खरीदने बड़ी बजरिया गया था तभी बुधवार करीब 12:30 बजे दो लोगों ने डंडे से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे पार्षद अतीक खान ने बीच बचाव किया तभी दोनों लोग मौके से फरार हो गए। प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।