उचेहरा: गोली मारने वाली सुनीता सिंह परिहार को न्यायालय में पेश किया, केंद्रीय जेल भेजा गया
उचेहरा। नागौद राजपरिवार की बहू रानी को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुनीता सिंह परिहार को उचेहरा पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में सुनवाई के बाद उसे केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत न्यालय में किया पेश जहाँ से आरोपिया भेजी गईं जेल।