मथुरा: रेप केस की कहानी में प्रॉपर्टी का ट्विस्ट, मकान के दान पात्र ने पुलिस की गुत्थी को उलझाया
मथुरा के थाना जैंत में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी सोच में डाल दिया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को तो दबोच लिया, लेकिन पूछताछ में एक 'दान किए हुए मकान' और 10 लाख की देनदारी की एंट्री ने पूरी कहानी में नया मोड़ ला दिया है। अब जांच इस बात पर टिकी है कि यह वाकई एक जघन्य अपराध है या फिर प्रॉपर्टी के विवाद में बुना गया जाल।