कालापीपल: कालापीपल ब्लॉक के शासकीय स्कूलों में एफ.एल.एन. मेले का आयोजन
मिशन अंकुर के अंतर्गत विकासखंड कालापीपल की सभी प्राथमिक एवं एकीकृत शालाओं में एफ.एल.एन. मेले का आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं को प्रोत्साहित करना रहा।अवलोकन के दौरान जनपद पंचायत सीईओ डी आर एस राणा,BEO पुष्पेंद्र ससत्या आदि मौजूद रहें।