कालापीपल: कालापीपल के उमरसिंगी में संभागायुक्त ने कृष्णमृगों को पकड़ने के अभियान का किया निरीक्षण
बुधवार को कालापीपल विधानसभा के उमरसिंगी में हिरणों के रेस्क्यू अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत हुई,पहले ही दिन हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर बोमा तकनीक से 153 हिरणों को पकड़ा गया।वही इस अभियान का संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रिजु बाफना ने निरीक्षण किया और दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशन टीम व वन विभाग की टीम से चर्चा की।