Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

न्यूज़ देशआदेश करतारपुर के जंगल में शिवा नवयुवक मंडल ने किया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम, विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपे:संजय देशआदेश /पांवटा साहिब। विकास खंड पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवा नवयुवक मंडल करतारपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गांव करतारपुर के जंगल में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 पौधे रोपे। पौधारोपण अभियान में शिवा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार, कैशियर दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष राहुल देव सहित सदस्य विपिन कुमार, हेमराज, परमजीत सिंह, हितेश कुमार, पवन कुमार, रामचंद्र, यश, कुश, हैप्पी, वीरेंद्र कुमार, हजूर चंद, रूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मनोज कुमार, संजय व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। मंडल के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 26, 2026

MORE NEWS

शहीदों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : हर्षवर्धन चौहान

पांवटा साहिब में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरनारियों एवं शहीद परिवारों को किया सम्मानित

नाहन, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब स्थित शहीद स्मारक पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके उपरांत भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र द्वारा किसान भवन, पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वीरनारियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सैनिक हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया है। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है, जब भी देश को आवश्यकता हुई है, हिमाचल के वीर सपूतों ने सदैव अभूतपूर्व शौर्य का परिचय दिया है और यहाँ तक कि अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटे। 

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी दुश्मनों को परास्त कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया।उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं समाज का दायित्व है कि वीरनारियों और शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाए। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के आदर्श नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया जिसमें गाँव डोईवाला के कुलविंद्र सिंह की वीरनारी, गाँव हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, गाँव राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता,  गाँव कोटड़ी व्यास के शहीद कमलकांत के वीर परिवारजन, गाँव सुरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, गाँव कोलर के शहीद विरेंद्र सिंह की वीरनारी, गाँव मानपुर देवड़ा के शहीद सोहन सिंह की वीरनारी, गाँव शखोली के शहीद भरत सिंह के वीर माता-पिता,  गाँव शिलाई के शहीद प्रमोद नेगी के वीर माता-पिता, गांव भरली के शहीद आषीश सिंह के वीर माता-पिता शामिल रहे।

अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र करनैल सिंह ने संगठन की गतिविधियों बारे अवगत कराया।कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुए शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उद्योग मंत्री ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया
उद्योग मंत्री ने भूतपूर्व सैनिक संगठन की माँग पर शहीद स्मारक से ट्रांसफॉर्मर हटाने तथा सैनिक विश्राम गृह को लिज से हटाने का आश्वासन दिया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए नगर परिषद टैक्स माफ़ करने अथवा कम करने की माँग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उद्योग मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से भूतपूर्व सैनिक संगठन को 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर एसडीएम पाँवटा साहिब द्विज गोयल, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, जिला परिषद् सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा हरप्रीत सिंह रतन, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, ईओएमसी कंचन बाला, अश्विनी शर्मा, मनीष तोमर, ओएसडी अत्तर तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०), नरेन्द्र सिंह ठुंडू के अतिरिक्त संगठन अन्य पदाधिकारीयों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शहीदों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : हर्षवर्धन चौहान पांवटा साहिब में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरनारियों एवं शहीद परिवारों को किया सम्मानित नाहन, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब स्थित शहीद स्मारक पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र द्वारा किसान भवन, पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वीरनारियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सैनिक हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया है। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है, जब भी देश को आवश्यकता हुई है, हिमाचल के वीर सपूतों ने सदैव अभूतपूर्व शौर्य का परिचय दिया है और यहाँ तक कि अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी दुश्मनों को परास्त कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया।उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं समाज का दायित्व है कि वीरनारियों और शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाए। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के आदर्श नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया जिसमें गाँव डोईवाला के कुलविंद्र सिंह की वीरनारी, गाँव हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, गाँव राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता, गाँव कोटड़ी व्यास के शहीद कमलकांत के वीर परिवारजन, गाँव सुरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, गाँव कोलर के शहीद विरेंद्र सिंह की वीरनारी, गाँव मानपुर देवड़ा के शहीद सोहन सिंह की वीरनारी, गाँव शखोली के शहीद भरत सिंह के वीर माता-पिता, गाँव शिलाई के शहीद प्रमोद नेगी के वीर माता-पिता, गांव भरली के शहीद आषीश सिंह के वीर माता-पिता शामिल रहे। अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र करनैल सिंह ने संगठन की गतिविधियों बारे अवगत कराया।कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुए शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उद्योग मंत्री ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया उद्योग मंत्री ने भूतपूर्व सैनिक संगठन की माँग पर शहीद स्मारक से ट्रांसफॉर्मर हटाने तथा सैनिक विश्राम गृह को लिज से हटाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए नगर परिषद टैक्स माफ़ करने अथवा कम करने की माँग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उद्योग मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से भूतपूर्व सैनिक संगठन को 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर एसडीएम पाँवटा साहिब द्विज गोयल, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, जिला परिषद् सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा हरप्रीत सिंह रतन, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, ईओएमसी कंचन बाला, अश्विनी शर्मा, मनीष तोमर, ओएसडी अत्तर तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०), नरेन्द्र सिंह ठुंडू के अतिरिक्त संगठन अन्य पदाधिकारीयों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 26, 2026

कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई आयोजन: पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई

कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई आयोजन: पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 26, 2026

Retd सूबेदार नरेश शर्मा की कविता

Retd सूबेदार नरेश शर्मा की कविता

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 26, 2026