मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹6 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चील थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी धीरज मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि आरोपी ने उन्हें और उनकी पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹6 लाख की ठगी कर ली है। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार की शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।