परबलपुर – थरथरी सड़क मार्ग पर माधोपुर गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत
परबलपुर- थरथरी सड़क मार्ग पर माधोपुर गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिंद थाना के मुरारी गांव निवासी स्व. चमारी गोस्वामी के साठ वर्षीय पुत्र बिरजू गोस्वामी के रूप में की गयी है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो को जब्त किया गया है.