औरैया: तीन लुटेरे मुठभेड़ में पकड़े गए, दो की टांग पर लगी गोली, व्यापारी से लूट की घटना को दिया था अंजाम, भेजा गया जेल
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज सीमा पर पुलिस ने मुठभेड़ ने जेब काटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टांग में गोली लगने से दो आरोपी जमीन पर गिर पड़े। बाद में तीसरे साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।इस दौरान आरोपियों की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिस की जीप में लगी। घायल आरोपियों को पुलिस सीएचसी ले गई।