राउमावि बैजुवा में प्रधानाचार्य राजेश कुमार का स्थानांतरण राउमावि लम्बोर बड़ी होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद निमीवाल ने की।वहीं स्थानांतरित प्रधानाचार्य का साफा पहनाकर व माला पहनकर स्वागत करते हुए उनके 10 वर्ष के कार्यकाल की अच्छाइयों, कर्तव्य निष्ठा समयबद्धता व विद्यालय के प्रति समर्पित भावना के बारे मे बताया गया।