मौदहा: मौदहा तहसील विवाद सुलझा, अनशन समाप्त, एसडीएम ने अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
तहसील में उपजिलाधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच करीब एक माह से चला आ रहा विवाद 2 मई को सुलझ गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पहल, मध्यस्थता और आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिससे लंबे समय से जारी गतिरोध समाप्त हो गया। विवाद के समाधान के बाद उपजिलाधिकारी ने अनशन पर बैठे अधिवक्ता बरदानी प्रसाद और वसी अहमद सहित अन्य अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप