ऊंचाहार: जुगराजपुर गाँव में दबंगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री को पीटा, मामला दर्ज
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गाँव के ककोरे लाल का कहना है कि ,रविवार की रात वो घर पर मौजूद था, इसी दौरान गाँव के कुछ लोगों ने आकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी, और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने पर बेटी अनीता को भी मारा पीटा।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के रामसुमेर, शमशेर व रामबहादुर के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज हुआ है।