ग्वालियर गिर्द: पेट्रोल देने से किया इनकार, बदमाशों ने युवक को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे पेट्रोल को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पेट्रोल देने से इनकार करने पर बदमाशों ने 26 वर्षीय आकाश सेंगर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में बेटे को बचाने पहुंचे उसके पिता भी झुलस गए, जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश का अस्पताल के बर्न यूनिट में इलाज जारी है।