खंडवा जिले में इस साल अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते मानसून के कमजोर रहने और सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को समय रहते सतर्क रहने और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही फसलों का चयन करने की अपील की है ।